बुलंदशहर। लूट-चोरी करने वाले गिरोह के छह बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बुलंदशहर। लूट-चोरी करने वाले गिरोह के छह बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ब्यूरो ललित चौधरी ककोड़ पुलिस ने लूट-चोरी करने वाले गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने पुलिस की पूछताछ में ककोड़ के अलावा सिकंदराबाद, जहांगीराबाद, शिकारपुर आदि क्षेत्र में लूट-चोरी की दस घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से सोने की चेन, बिजली मोटर, 24 हजार की नगदी, तांबे का तार, घटना में प्रयुक्त बाइक, तमंचे-कारतूस आदि सामान बरामद किया है। एसएसपी संतोष कुमार्र ंसह ने बताया कि बीती रात ककोड़ थाना प्रभारी राजीव कुमार सक्सेना को चांगोली मोड़ से अजय नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर कुछ बदमाशों के एकत्र होकर लूट-चोरी के सामान को बेचने के लिए ले जाने की सूचना मिली। इस सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर छह बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों की पहचान आरोपी शंकर सोलंकी पुत्र अजीत सिंह सोलंकी निवासी बीछट सुजानपुर(ककोड़), कांति शर्मा पुत्र मदनलाल शर्मा, नितिन कुमार पुत्र लखपत सिंह, शिवा चौधरी पुत्र विजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह उर्फ सूका पुत्र ओमकार सिंह एवं दीपक कुमार पुत्र राजबहादुर निवासी सलेमपुर जाट(ककोड़) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के पास से 24 हजार की नगदी के अल…