बुलंदशहर। फर्जी तरीके खाली कर देते थे ग्राहकों के खाते, पुलिस ने दबोचे
बुलंदशहर। फर्जी तरीके खाली कर देते थे ग्राहकों के खाते, पुलिस ने दबोचे ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर: पुलिस ने बायोमेट्रिक मशीन द्वारा क्लोन बनाकर खातों से ग्राहकों के खातों से पैसे निकाल लेने वाले गिरोह को पकड़ा है। चार लोगो को गिरफ्तार के छोटी बड़ी 17 तरहके सामान बरामद किए है। पुलिस के मुताबिक रविवार को आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा व आधार कार्ड का उपयोग कर बीते 2 माह में लोगों के खातों से करीब 4.85 लाख रुपये गायब कर चुके थे। । लगातार मिल रही शिकायतों पर सतर्क हुई पुलिस ने रिजवान पुत्र शौकत अली निवासी ग्राम इब्राहिम जुनैदपुर उर्फ मौजपुर थाना खुर्जा जिला बुलन्दशहर, यासीन पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला शेखपैन कस्बा व थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर, दानिश पुत्र रहीस निवासी अमरपुर थाना खानपुर व संजय पुत्र पन्नालाल निवासी ग्राम किला मेवई थाना खुर्जानगर बुलन्दशहर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों के पास से 51हजार 500 रुपये की नकदी, एक वैगनआर कार(UP13Q4853), दो मोबाइल फोन, 01 बायोमेट्रिक फ़िंगरप्रिंट स्केनर मशीन, 01 कनेक्टर, 01 स्टाम्प पैड, 05 रबर अंगूठे बुलाने का क्लोन , 05 अंगूठे के बायोमेट्रिक क्लोन, 01 एसर सीपीयू, 01डेटा केबिल , 01 की-बोर्ड, …