बुलंदशहर। एसडीएम व सीओ ने व्यापारियों के साथ की बैठक
बुलंदशहर। एसडीएम व सीओ ने व्यापारियों के साथ की बैठक रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर : गुरुवार को कोतवाली परिसर में एसडीएम, व पुलिस क्षेत्राधिकारी, ने नगर के व्यापारियों के साथ बैठक की जिसमें व्यापारियों से परिचय किया गया और व्यापारियों ने अधिकारियों को नगर की समस्याओं से अवगत कराया। जानकारी के अनुसार शिकारपुर कोतवाली में एसडीएम विनीत कुमार उपाध्याय, व पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार, ने नगर के व्यापारियों के संग बैठक की शिकारपुर सीओ सुरेश कुमार, ने कहा कि शिकारपुर कोतवाली में व्यापारियों के साथ हर महीने बैठक आयोजित की जाएगी व्यापारियों ने नगर के बड़ा बाजार में लगने वाले जाम से छुटकारा पाने के लिए दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने की मांग की। पुलिस सीओ सुरेश कुमार ने शिकारपुर कोतवाली प्रभारी को बड़ा बाजार में पुलिस पिकेट लगाने के निर्देश दिए व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष गोरव मित्तल, जिला उपाध्यक्ष विजय मित्तल, ने व्यापारियों की मीटिंग में प्राचीन बड़ा महादेव मन्दिर पर गन्दगी व कीचड़ नगर पालिका द्वारा ना उठाने पर एसडीएम विनीत कुमार उपाध्याय, से शिकायत की गई। जिसमें एसडीएम विनीत कुमार उपाध्याय, ने तत्काल नगर पालिका को आदेश देकर सफाई के आदे…