बुलंदशहर। दिन-दहाड़े बैग चोरी कर रूपये और आभूषण फरार हुए बाईक सवार चोर
बुलंदशहर। दिन-दहाड़े बैग चोरी कर रूपये और आभूषण फरार हुए बाईक सवार चोर रिपो० रिशू कुमार 21 हजार 5 सौ रूपये, चाँदी के आभूषण, दस्तावेज और कपडे आदि सामान रखा बैग उड़ा ले गए चोर , सड़क किनारे बाईक खड़ी करके शौच कर रहा था युवक, रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस। बुलन्दशहर : गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक से दिन दहाड़े बाइक सवार चोर नकदी और आभूषण का बैग चोरी करके फरार हो गए सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव मंडावरा निवासी रवि पुत्र सूरज ने कोतवाली पहुंच कर बताया कि वह अपने घर से बहन के यहां बीवी नगर थाना के गांव बलिदूर जा रहा बहन का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। जिसका चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने की बात कही इलाज के लिए वह पैसे लेकर दोपहर के समय बहन के यहां जा रहा था रास्ते में गुलावठी क्षेत्र के गांव असावर के निकट पहुंचा तो वह शौच करने के लिए रुका जहां उसने एक दुकान के पास बैग रख दिया और शौच करने लगा पीड़ित रवि का कहना है तभी दो अज्ञात व्यक्ति एक बाईक पर सवार होकर आए और उसका बैग चोरी करके गुलावठी की तरफ फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक बैग में 21 हजार 5 सौ रूपये की नगदी, चांदी के आभूषण, कपड़े, किताब, आवश्यक दस्तावेज आदि सामान रखा हुआ था पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया…