बुलंदशहर। शिक्षा के उन्नयन हेतु उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहरा में हुआ मंथन
बुलंदशहर। शिक्षा के उन्नयन हेतु उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहरा में हुआ मंथन रिपो० रीशू कुमार बुलन्दशहर : कोविड-19 के चलते लम्बे अंतराल के पश्चात विद्यालय खुले है इस दौरान शिक्षा के स्तर में आई कमी तथा उसकी भरपाई करने हेतु मासिक समीक्षा बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहरा के संकुल शिक्षक सुनील कुमार वर्मा के संयोजन में आयोजित की गई बैठक का शुभारम्भ एआरपी प्रियंका रुहेला के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित तथा माल्यार्पण कर किया गया। एआरपी डॉ मनमोहन रोहिला, के द्वारा मिशन प्रेरणा कोविड़-19 प्रोटोकॉल जल शक्ति अभियान तथा विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई, एआरपी राजेश कुमार ने कन्या सुमंगला योजना, साप्ताहिक क्विज, स्कूल रीडीनेस प्रोग्राम तथा विभागीय प्रशिक्षण आदि के विषय में जानकारी दी। प्रियंका रूहेला, ने मिशन शक्ति बालिका शिक्षा तथा सामाजिक सह भागिता आदि विषयों पर चर्चा की बैठक के दौरान विभिन्न शिक्षकों ने अपने विद्यालयों में किए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण दिया। विद्यालय के वर्षा, कल्पना, कविता, आरजू, रिंकी, अनमोल, तरुण, लवकुश, विमल, विवेक, विनीता, निधि, आदि प्रतिभावान बच्चों के द्वारा बहुत सुन्दर टीएलएम तथा मॉडल…