बुलंदशहर। जिले के 47 पुलिसकर्मी बने दरोगा , कंन्धो पर लगे स्टार

 

ब्यूरो ललित चौधरी

जिले के 47 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। इन पुलिसकर्मियों को मुख्य आरक्षी से उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों द्वारा पदोन्नत पुलिसकर्मियों के कंधे पर स्टार लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया है।

जनपद बुलन्दशहर में मुख्य आरक्षी पद से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए 47 पुलिसकर्मियों को मंगलवार को एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी देहात हरेंद्र कुमार, एसपी क्राइम कमलेश बहादुर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक(प्रशिक्षणाधीन)/क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा स्टार लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरक्षी पद से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए 47 पुलिसकर्मियों को उपयुक्त पाते हुए पुलिस महानिदेशक द्वारा अनुमोदित किए जाने के फलस्वरूप पदोन्नति प्रदान की गयी है। उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत होने वाले उपनिरीक्षकों को स्टार लगाकर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0