बुलंदशहर। उच्च प्राथमिक विद्यालय चित्सौन में हुई मासिक समीक्षा बैठक

बुलंदशहर। उच्च प्राथमिक विद्यालय चित्सौन में हुई मासिक समीक्षा बैठक
रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर : कोविड-19 के दौरान शिक्षा के स्तर में आई कमी तथा उसकी भरपाई करने हेतु मासिक समीक्षा बैठक शिकारपुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय चित्सौन के संकुल शिक्षक वेदप्रकाश गौतम के संयोजन में आयोजित की गई बैठक का शुभारम्भ एआरपी प्रियंका रुहेला, के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित तथा माल्यार्पण कर किया गया। एआरपी डॉ मनमोहन रोहिला, के द्वारा मिशन प्रेरणा, कोविड-19 प्रोटोकॉल, जल शक्ति अभियान तथा विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई एआरपी राजेश कुमार, ने कन्या सुमंगला योजना, साप्ताहिक क्विज, स्कूल रेडीनेस प्रोग्राम, निबंध प्रतियोगिता तथा विभागीय प्रशिक्षण आदि के विषय में जानकारी दी प्रियंका रूहेला ने मिशन शक्ति, बालिका शिक्षा तथा सामाजिक सह भागिता आदि विषयों पर चर्चा की बैठक के दौरान विभिन्न शिक्षकों ने अपने विद्यालयों में किए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में प्रस्तुती करण दिया। भाग्यश्री, विकास कुमार, सविता, तथा शिवानी, के द्वारा  प्रस्तुतिकरण दिया गया अनुदेशिका सादिया गाजी के निर्देशन में विद्यालय के प्रतिभावान बच्चों के द्वारा बहुत सुंदर…