बुलंदशहर। सबा हत्याकांड : पांच के खिलाफ मिली तहरीर , दो हिरासत में

 

ब्यूरो ललित चौधरी

अगौता थाना क्षेत्र के गांव जौलीगढ़ में सात वर्षीय बालिका की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतका की मां ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी है। मृतका की मां ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

आपको बता दें कि दिल्ली निवासी शबनम उर्फ रानी का निकाह 8 फरवरी 2010 को अगौता के गांव जोलीगढ़ निवासी मुजम्मिल से हुआ था। वर्ष 2014 में शबनम को पति ने तीन तलाक दे दिया था। इसके विरोध में 7 मई 2018 को शबनम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। करीब दो वर्ष पहले शबनम ने गांव निवासी दो लोगों पर तेजाब से हमला करने का आरोप लगाया था। तेजाबी हमले में शबनम ओर उसका पुत्र अजमल झुलस गया था। बाद में यह मामला फर्जी निकला था। तभी से यह मामला हाई प्रोफाइल बना हुआ है। रविवार को शबनम की सात वर्षीय पुत्री सबा की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।


डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम पहुंची

औरंगाबाद। जोलीगढ़ में घटना की सूचना मिलते ही डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मृतका के कमरे की बारीकी से तलाशी की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट लिए है। डॉग स्क्वायड घर से मात्र 100 मीटर दूर जाकर ही रुक गया।


दरवाजा बंद कर शबनम से की डेढ़ घंटे पूछताछ

औरंगाबाद। एसपी सिटी सुरेन्द्रनाथ तिवारी, सीओ सिटी आईपीएस शशांक सिंह, इंस्पेक्टर अगौता अमर सिंह शबनम के घर पहुंचे और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। किसी को जब तक अंदर नहीं आने दिया जब तक उसकी बॉडी सील नहीं हो गई। दोनों अधिकारियों ने बंद कमरे में करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। उसको थाने भेज दिया है। बाद में दोनो अधिकारी थाने चले गए।

और नया पुराने

Live users

0

نموذج الاتصال