बुलंदशहर। स्क्रैप से लदे ट्रक चोरी की घटना का खुलासा, तीन गिरफ्तार

बुलंदशहर। स्क्रैप से लदे ट्रक चोरी की घटना का खुलासा, तीन गिरफ्तार
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर : छतारी पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर चोरी के ट्रक के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से चोरी के ट्रक के अलावा कई कुंटल स्क्रैप, एक बाइक एवं तीन मोबाइल फोन आदि सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने पूछताछ कर तीनों बदमाशों का चालन कर दिया है। रविवार को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात छतारी थाना प्रभारी राहुल चौधरी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त और चेकिंग में लगी हुई थी। उसी दौरान एसपी देहात की स्वाट टीम द्वारा सूचना दी गयी कि चोरी के ट्रक को लेकर दो बदमाश और एक बदमाश बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ की तरफ से आने वाले है। इस सूचना पर थाना छतारी पुलिस व स्वाट टीम (देहात) संयुक्त रूप से गौधा बम्बा पुल के पास बैरियर लगाकर चैकिंग करते हुए एक ट्रक में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके कुछ देर बाद पुलिस टीम द्वारा बाइक सवार एक बदमाश को भी गिरफ्तार कर किया गया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान आरोपी आकिब पुत्र हमीरुद्दीन निवासी ग्राम अरनी थाना बरला(अलीगढ), तरुण पुत्र जवाहर सिंह निवासी नगला मसानी थाना देहली गेट(अलीगढ) एवं अनीश पुत्र साबिर निवासी फूलगढी …