बुलंदशहर। फेसबुक पर रालोद पार्टी को समर्थन न करने की स्थिति में अंजाम भुगतने को मिली चेतावनी
बुलंदशहर। फेसबुक पर रालोद पार्टी को समर्थन न करने की स्थिति में अंजाम भुगतने को मिली चेतावनी रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर : कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर फेसबुक के माध्यम से वैश्य वर्ग को टारगेट करके अप शब्दों का इस्तेमाल किया गया एवं नगर बदर करने की मिली चेतावनी जिसमें रालोद पार्टी को समर्थन न करने की स्थिति में अंजाम भुगतने की मिली चेतावनी और वैश्य वर्ग में काफी आक्रोश व्यक्त रहा जिसके चलते शिकारपुर कोतवाली वैश्य वर्ग के काफी लोग पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। तभी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र शर्मा और कस्बा इंचार्ज अंकित कुमार चौहान ने पूछा क्या बात है वैश्य वर्ग के लोगों ने बताया कि अमित कुमार नाम के व्यक्ति ने एक पोस्ट की है जिसमें लिखा हुआ है कि शिकारपुर के बनेटा सुन ले अगर रालोद को तुम ने वोट नहीं दी तो किसी और कस्बें में दुकान खोज लेना। इस बात को सुनकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि ये गलत लिखा है वही वैश्य वर्ग के लोगों ने बताया कि कोतवाल साहब बहुत कुछ लिखा है आप देख सकते हो वैश्य वर्ग के लोगों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र शर्मा, कस्बा इंचार्ज अंकित कुमार चौहान, को तहरीर दे कर कार्यवाही कि मांग कि है और जल्द से जल्द उक्त व्यक्त…