बुलंदशहर। चारा मशीन की चपेट में आकर महिला की मौत

 

ब्यूरो ललित चौधरी

चारा मशीन की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। जिससे स्वजन बेहाल हो गए। उधर, पुलिस जानकारी होने से इंकार कर रही है।

बुलंदशहर। क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी गायत्री देवी (56) पत्नी सुभाष सोमवार सुबह करीब 11 बजे चारा मशीन के निकट खड़ी थीं। उनका पुत्र योगेश मशीन से चारा काट रहा था। इसी दौरान अचानक गायत्री देवी की साड़ी मशीन में फंस गईं।

तेज झटका लगने से वह मशीन पर गिर पड़ी। जिसके बाद वह मशीन की चपेट में आ गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब बेटे योगेश ने देखा, तो उसकी चीख निकल गई। जानकारी होने पर आस-पड़ोस के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े और कुछ ही समय बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद स्वजन बेहाल हो गए। हालांकि इस मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है।

और नया पुराने

Live Viewers

0

نموذج الاتصال