मुर्गे की मौत के बाद पूर्व विधायक के बेटे ने दर्ज कराया हत्या का केस, पोस्टमॉर्टेम कराने की मांग
मुर्गे की मौत के बाद पूर्व विधायक के बेटे ने दर्ज कराया हत्या का केस, पोस्टमॉर्टेम कराने की मांग ब्यूरो ललित चौधरी उत्तर प्रदेश के महारजंग में एक पूर्व विधायक के बेटे ने अपने मुर्गे की मौत के बाद पुलिस थाने में 'हत्या' का केस दर्ज कराया है। यह शिकायत सिंदुरिया पुलिस स्टेशन में की गई है। पूर्व विधायक के बेटे का आरोप है कि उसके मुर्गे को जहर देकर मारा गया है और इसलिए मुर्गे का पोस्टमॉर्टम कराया जाना चाहिए। शिकायतकर्ता राजकुमार भारती पीपारा कल्याण गांव के पूर्व विधायक दुक्खी प्रसाद के बेटे हैं। राजकुमार भारती का कहना है कि उनका परिवार का जानवरों और पक्षियों के प्रति बेहद लगाव है। भारती ने आरोप लगाया है कि वह किसी काम से महारजगंज गए थे और उनका बेटा विकास स्कूल गया था। विकास जब घर लौटा तो उसने पाया कि मुर्गा सांस नहीं ले पा रहा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।