यूपी सरकार का आदेश : अब विवाह समारोहों में 50 की जगह 100 लोग हो सकेंगे शामिल

यूपी सरकार का आदेश : अब विवाह समारोहों में 50 की जगह 100 लोग हो सकेंगे शामिल
ब्यूरो ललित चौधरी यूपी में कोरोना मरीजों की कम होती संख्या और रिकॉर्ड टीकाकरण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने वैवाहिक समारोहों में 50 की जगह 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी है। यूपी सरकार ने कोविड 19 के प्रसार को रोकने के लिए जारी किए गए प्रतिबंधों में छूट देते हुए रविवार को आदेश पारित किया है कि अब शादी समारोहों में 50 की जगह 100 लोग शामिल हो सकते हैं। यह फैसला प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार हो रही कमी और रिकॉर्ड टीकाकरण को देखते हुए लिया गया है। हालांकि, आदेश में कहा गया है कि आयोजन में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। आयोजन स्थल पर सैनिटाइजर जरूर रखा जाए साथ ही दो गज की दूरी का भी पालन किया जाए। बता दें कि इसके पहले जारी किए गए आदेशों में दुकानों व रेस्टोरेंट के रात 11 बजे तक खुलने की अनुमति दी गई थी। इसके साथ ही कहा गया है कि स्थानीय प्रशासन कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करवाए। उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 9 मरीज मिले हैं। अब प्रदेश में एक्टिव केस 193 रह गए हैं। वहीं, सात मरीजों के ठीक होने के बाद उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। प्रदेश में कोवि…