पिता निधन के बाद बड़ी बेटी को बनाया गया परिवार का मुखिया, भाइयों ने पहनाई सर पर पगड़ी

पिता निधन के बाद बड़ी बेटी को बनाया गया परिवार का मुखिया, भाइयों ने पहनाई सर पर पगड़ी
ब्यूरो ललित चौधरी वैसे तो बेटे और बेटियों में फर्क करने वाले अब धीरे धीरे कम होते जा रहे हैं उन्हें बेटे और बेटी के बीच के फर्क को कम करने वाली एक अनोखी मिसाल उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सामने आई है। यहां पर एक परिवार ने आपने परिवार के मुखिया यानी अपने पिता की मौत के बाद घर की बड़ी बेटी को परिवार का मुखिया बनाकर उसके सिर पर पगड़ी बांधी। यह मिसाल देखकर हर कोई इस परिवार पर गर्व महसूस कर रहा है। आज तक के अनुसार बीते 7 सितंबर को हरेंद्र सिंह नाम के एक 74 वर्षीय बुजुर्ग का निधन हुआ। उनके परिवार में उनकी पत्नी तीन बेटे और एक बड़ी बेटी थी। हरेंद्र नाथ ही परिवार के मुखिया थे और जब तक वे जीवित फिर कब तक वही घर का पूरा कार्यभार संभालते थे। पिता की मृत्यु के बाद तीनों बेटियों ने अपनी बड़ी बहन उर्वशी चौधरी को परिवार का मुखिया बना दिया। उर्वशी चौधरी की उम्र 39 वर्ष है और वह एक विवाहिता है। उर्वशी चौधरी मेरठ में एडवोकेट है और सामाजिक कार्य भी करती रहती है। उर्वशी की शादी 19 वर्ष पहले ही हो चुकी थी। उर्वशी शादी के समय 12वीं कक्षा में पढ़ रही थी। उर्वशी की शादी मेरठ के ही एक प्रॉपर्टी डीलर अजय चौधरी के…