रातों-रात करोड़पति बन गया युवक, खाते में इतने रुपये कि हैरान रह गए सभी
रातों-रात करोड़पति बन गया युवक, खाते में इतने रुपये कि हैरान रह गए सभी डेस्क समाचार दर्पण लाइव आगरा :- के आंवलखेड़ा क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक के बैंक खाते में एक करोड़ बीस लाख रुपये आ गए। इसकी जानकारी तब हुई जब युवक बैंक से रुपये निकालने गया। रुपये कहां से आए हैं इस बात को लेकर बैंक कर्मचारी पड़ताल में जुटे हैं। युवक की बैंक पासबुक को जब्त कर लिया है। बाइक सही करने का काम करता है युवक मामला आगरा के आंवलखेड़ा क्षेत्र के गांव गढ़ी रामवक्श का है। यहां का निवासी कपिल कुमार बाइक ठीक करने का काम करता है। युवक का खांडा गांव में भारतीय स्टेट बैंक शाखा में बचत खाता है। युवक बैंक से रुपये निकालने के लिए बुधवार को शाखा मे गया था। उसने पांच हजार रुपये निकालने के लिए फॉर्म जमा किया था। बैंक में पैसे निकालते समय बैंककर्मियों ने जब कपिल के खाते में पिछला लेनदेन देखा तो हैरान रह गए,यूपीआई के माध्यम से आया रुपया... सूत्रों के मुताबिक कपिल के खाते में पिछले कुछ दिनों में एक करोड़ बीस लाख रुपयों का लेनदेन हुआ है। यूपीआई के माध्यम से उसके खाते से 60 लाख रुपये निकाले गए। वहीं अब 60 लाख रुपये जमा हैं। इसकी जानकारी होने पर बैंक मैनेजर ने युवक से पू…