आगरा । महिलाओं ने एटीएम कार्ड बदलकर पैसे गायब करने वाला शातिर दबोचा, जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा
आगरा । महिलाओं ने एटीएम कार्ड बदलकर पैसे गायब करने वाला शातिर दबोचा, जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा डेस्क समाचार दर्पण लाइव महिला के साथ ठगी कर एटीएम से रूपये निकलने पर महिला ने किया शेरनी का रौद्र रूप धारण कर ठग को सड़क पर गिरकर जमकर चप्पलों से पीटा। आगरा : एटीएम बदलकर खाता साफ कर देने वाले एक युवक को महिला के साथ ठगी करना भारी पड़ गया, ठगी का एहसास होने पर महिला ने महज एक घण्टे में शातिर को ढूंढ निकाला जिसके बाद महिला व अन्य लोगों ने शातिर युवक की जमकर धुनाई कर दी इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस जब शातिर का बचाव करने लगी तो लोग पुलिस से भी भिड़ गए। जानकारी के मुताबिक एत्माद्दौला के कलिंदी विहार निवासी नीतू चौधरी शनिवार को बाजार में खरीदारी के लिए भगवान टॉकीज पर आपनी सहेली नीतू शर्मा के साथ गई थीं। वहां पर दोनों महिला करीब 1:30 बजे एक एटीएम से रुपए निकाल रही थी कि तभी एक युवक अंदर आ गया। मदद करने के बहाने युवक ने नीतू चौधरी का एटीएम बदल दिया, और कुछ देर बाद नीतू के मोबाइल पर 25 हजार रूपए एटीएम से निकलने का मैसेज आया। इस बात की सूचना नीतू चौधरी ने अपने पति योगेश कुमार को दी तो योगेश कुमार ने यूनियन बैंक में जाकर कार्ड ब्लॉक करने के लिए बोला जिसके चलते नीतू चौधरी और नीतू शर्मा दोनों कलिंदी…