अखिलेश ने रखी थी नींव, योगी कर सकते हैं उद्घाटन

अखिलेश ने रखी थी नींव, योगी कर सकते हैं उद्घाटन
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ :- सीएम याेगी आदित्यनाथ अक्टूबर के पहले पखवाड़े में फिर से अलीगढ़ आ सकते हैं। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वह यहां पर 660 मेगावाट की हरदुआगंज तापीय परियोजना व धनीपुर एयरपोर्ट का लोकार्पण कर सकते हैं। 2015 में मुख्यमंत्री रहते अखिलेश यादव ने तापीय परियोजना की नींव रखी थी। पिछले दिनों उन्होंने ट्वीट भी किया था कि 2022 में हम इसका लोकार्पण करेंगे। सीएम योगी का कार्यक्रम कमिश्नरी सभागार में हो सकता है। हालांकि, प्रशासनिक अफसर अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। बीते सवा महीने में पांच आए अलीगढ़ आए सीएम योगी पिछले एक सवा महीने में सीएम योगी आदित्‍यनाथ पांच बार अलीगढ़ आ चुके हैं। इसमें दो बार वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के संबंध में यहां आए थे। वहीं, तीन बार राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह के चलते जिले में आ चुके हैं। ऐसे में अब अक्टूबर में फिर से सीएम योगी के अलीगढ़ आगमन की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। यह सीएम का छठवां दौरा होगा। प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अफसरों के मुताबिक इस बार सीएम योगी क…