अलीगढ़ | 24 दिन में सकुशल निपटा पांचवां वीवीआईपी दौरा...सीएम ने ठोकी पीठ
अलीगढ़ | 24 दिन में सकुशल निपटा पांचवां वीवीआईपी दौरा...सीएम ने ठोकी पीठ डेस्क समाचार दर्पण लाइव जिले में पिछले 24 दिन में मंगलवार को सबसे बड़ा वीवीआईपी दौरा सकुशल निपट गया। पिछले 24 दिन में यह पांचवां वीवीआईपी दौरा था। इस दौरान लगातार ड्यूटी कर रही जिला पुलिस टीम की व्यावसायिक दक्षता व टीम भावना निखरी है। मंगलवार को पीएम के जाने के बाद सीएम ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की जब पीठ ठोकी तो अधिकारियों के चेहरे खिल गए। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद 22 अगस्त को मुख्यमंत्री उनके उनके पार्थिव शरीर के साथ अलीगढ़ आए और 23 अगस्त को अंतिम संस्कार तक रुके। उन्हें श्रद्धांजलि देने के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्या, राज्यपाल आदि वीवीआईपी आए। इसके बाद एक सितंबर को भी मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्री आए। उसी दिन यह तय हो गया था कि 14 सितंबर को पीएम अलीगढ़ आएंगे। इसके बाद 8 सितंबर को मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम इस रैली की तैयारियों को लेकर आए। फिर 13 को भी दोनों आए। 13 को सीएम जरूर वापस चले गए, मगर डिप्टी सीएम यहीं रुके रहे। 14 को रैली का आयोजन पीएम, सीएम, डिप्टी सीएम व राज्यपाल की मौजूदगी में …