अलीगढ़ | मुंबई के युवक को लेकर आए दोस्तों ने मारी गोली, हालत गम्भीर
अलीगढ़ | मुंबई के युवक को लेकर आए दोस्तों ने मारी गोली, हालत गम्भीर डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़: अकराबाद के नेशनल हाइवे गोपी से धनौली चिनौली गांव जाने वाले रोड पर बुधवार दोपहर एक युवक को बाइक सवार तीन उसके साथियों ने गोली मार दी। गोली युवक के गाल पर लगकर आर पार हो गई है। युवक मुंबई का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल युवक को सीएचसी ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। एक बाइक पर सवार होकर आए थे चारो युवक मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार चार लोगों ने नेशनल हाइवे गोपी से धनौली चिनौली जाने वाले रोड पर करीब एक किलोमीटर दूर कच्चे चकरोड पर जा रहे थे। बीच रास्ते में बाइक रुकी और चारो आपस में किसी बात को लेकर मारपीट करने लगे। देखते ही देखते उन लोगोंं ने एक युवक को गोली मार दी और भाग निकले। घायलावस्था में युवक किसी तरह नेशनल हाइवे स्थित गांव चांदपुर के निकट दुकानों पर पहुंचा।दुकानदारों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। युवक की हालत देखकर लोगों नेे स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सीएचसी के डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर किया सूचना पर पहुंची 112 डायल पुलिस घायल युवक को सीएच…