अलीगढ़ | पीएम को भेजा खून से लिखा पत्र, जानिए क्या लिखा है पत्र में?
अलीगढ़ | पीएम को भेजा खून से लिखा पत्र, जानिए क्या लिखा है पत्र में? डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के यूनियन हाल में लगी जिन्ना की तस्वीर का मामला एक बार फिर उबाल में आ रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेन्द्र मोदी को खून से लिखा पत्र भेजा है। पीएम से मांग की है कि एएमयू से जिन्ना की तस्वीर हटाई जाए। जिसने देश को बांटा है, उसकी तस्वीर किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। जिन्ना की तस्वीर को लेकर समय समय पर होता रहा बवाल एएमयू में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर समय-समय पर बवाल उठता रहा है। अलीगढ़ के सांसद सतीश कुमार गौतम भी इस मुद्दे को जोरशोर से उठा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि एएमयू के यूनियन हाल में जिन्ना की तस्वीर हटाई जाए। सांसद के इस बयान पर एएमयू के तमाम छात्र विरोध में आ गए थे। देश में भी कई स्थानों पर सांसद का विरोध हुआ था। उधर, सांसद के समर्थकों ने भी हल्ला बोल दिया था। कई बार उन्होंने एएमयू की तरह भी कूच कर गए थे, जिससे काफी विवाद हुआ था। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी ने भी जिन्ना की तस्वीर को हटाए जाने को लेकर मोर्चा खोला था। उस समय भी इस मामले ने तूल पकड़ा था। गुरुवार को एक बार फिर भा…