अलीगढ़ : राजमिस्त्री की गला घोंटकर हत्या, शव हाईवे पर फेंका जानिए पूरा मामला
अलीगढ़ : राजमिस्त्री की गला घोंटकर हत्या, शव हाईवे पर फेंका जानिए पूरा मामला डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ :- महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र में अली नगर के पास हाईवे के सहारे शुक्रवार रात राजमिस्त्री की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उनका शव, बाइक व मोबाइल हाईवे के सहारे पड़ा मिला। हालांकि शुरुआत में पुलिस इसे दुर्घटना मानकर चल रही थी।मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। डोरी नगर के राजमिस्त्री नीरज सिंह छह बेटी व एक बेटे के पिता थे। घर में पत्नी भी हैं। वे शुक्रवार शाम बाइक पर कहीं काम से जाने की कहकर निकले। रात तक न लौटने पर परिवार ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान पुलिस को रात करीब 12 बजे शव अली नगर के पास हाईवे के सहारे पड़ा मिला। पास में ही बाइक व मोबाइल पड़ा था। रात में शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम केंद्र रखवा दिया गया। उस समय पुलिस ने इसे दुर्घटना से मौत माना। इधर, शनिवार सुबह परिजन थाने पहुंचे तो वहां से मिली जानकारी के बाद पोस्टमार्टम केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने शव की पहचान नीरज के शव के रूप में कर ली। परिवार किसी तरह की रंजिश से इंकार कर रहा है। पोस्टमार्टम पर मौजूद भतीजे मंजू …