अलीगढ़ | सीए के 65 हजार के पैन को खोज रही अलीगढ़ पुलिस
अलीगढ़ | सीए के 65 हजार के पैन को खोज रही अलीगढ़ पुलिस डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : क्वार्सी क्षेत्र के सांगवान सिटी रोड पर सोमवार देर शाम एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की कार का शीशा तोड़कर किसी शातिर ने दो लाख की नकदी व लैपटाप रखा बैग पार कर दिया। बैग में 65 हजार का एक पैन भी था। जिसकी तलाश में पुलिस लग गई है। सीए घटना के समय अपने मित्र से मिलने गए थे। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी तलाशे जा रहे हैं। यह है मामला मूलरूप से थाना बरला क्षेत्र के भवीगढ़ गांव निवासी विष्णु दत्त सिंह सीए हैं। वे दिल्ली के थाना मालवीय नगर के शेख सराय में रहते हैं। सोमवार को वे गांव घूमने आए थे। शाम के वक्त वे क्वार्सी के शंकर विहार कालोनी में ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार से मिलने गए थे। यहां से वे अपनी टाटा सफारी कार से सांगवान सिटी रोड स्थित अपने दोस्त व बिल्डर मुकेश लोधी से मिलने पहुंच गए। कार को सड़क किनारे खड़ी कर दी। तीनों दोस्त आफिस में बैठकर बातचीत करने लगे। तभी शातिर चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए कार की पिछली सीट की खिड़की का शीशा तोड़ िलया और वहां रखे बैग को चोरी कर ले गए। सीए विष्णु दत्त सिंह ने बताया कि जैसे ही वे वापस जाने को …