अलीगढ़ | राष्ट्रीय वंचित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने संदीप
अलीगढ़ | राष्ट्रीय वंचित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने संदीप हरदुआगंज नगर पंचायत में पार्षद रहे संदीप सिंह जादौन तीन दशक से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता व युवा मोर्चा के हरदुआगंज मंडल अध्यक्ष पद पर रहे, संदीप जादौन ने भाजपा की टिकट पर नगर पंचायत हरदुआगंज व जिला पंचायत सदस्य पद की दावेदारी की थी, पार्टी द्वारा टिकट न देने से थे नाराज रिपो० सुबेश शर्मा अलीगढ़: कस्बा हरदुआगंज निवासी युवा नेता संदीप सिंह जादौन ने भाजपा छोड़ राष्ट्रीय वंचित पार्टी का दामन थाम लिया है, वंचित पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। हरदुआगंज नगर पंचायत में पार्षद रहे संदीप सिंह जादौन तीन दशक से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता व युवा मोर्चा के हरदुआगंज मंडल अध्यक्ष पद पर रहे, संदीप जादौन ने भाजपा की टिकट पर नगर पंचायत हरदुआगंज व जिला पंचायत सदस्य पद की दावेदारी की थी, पार्टी द्वारा टिकट न देने से नाराज थे। राष्ट्रीय वंचित पार्टी द्वारा उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। संदीप सिंह जादौन ने कहा कि पार्टी ने मेरे को प्रदेश की जो जिम्मेदारी दी है। मै राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार यादव जी का आभारी रहूँगा।पार्टी में निष्ठा, लगन व म…