अलीगढ़ |हरदुआगंज में पत्नी से फोन पर बात की और फंदे पर लटक गया युवक

 

रिपो० सुबेश शर्मा

हरदुआगंज : कस्बा के मोहल्ला जहांगीराबाद में पत्नी से अनबन के चलते बुधवार शाम को युवक ने कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी, 

हरदुआगंज के मोहल्ला जहांगीराबाद की हाबूड़ा बस्ती में हरीसिंह के चार बेटों में तीसरे नंबर का प्रेमपाल 32 वर्ष पत्नी निशा के साथ न्यारा रह कर रंगाई पुताई का काम करके परिवार चलता था, पन्द्रह दिन पूर्व प्रेमपाल पत्नी व एक साल के बेटे के साथ ससुराल मेरठ गया था, जहां से वह दस दिन पूर्व अकेला लौट आया था।

घर बताया था कि पत्नी निशा साथ नहीं आई, झगड़ा करके में भगा दिया हूं, तभी से वह गुमसुम था, स्वजनों ने बताया कि बुधवार शाम सात बजे के करीब ननद के फोन पर मेरठ से निशा का फोन आया, प्रेमपाल पत्नी निशा से बात करने के बाद कमरे में चला गया कुछ देर बाद उसकी मां ने आवाज लगाई तो कमरे से कोई हरकत न देख दरवाजा खोलने का प्रयास किया, जो अंदर से बंद था, स्वजनों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि पंखे में बंधे फंदे पर प्रेमपाल मृत अवस्था मे लटका हुआ था, सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेश कुमार ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, मौत के बाद प्रेमपाल के घर मे कोहराम मचा था।