अलीगढ़ | हरदुआगंज के रॉयल होम्स में हुई चोरी का किया पर्दाफाश, पांच शातिर गिरफ्तार
अलीगढ़ | हरदुआगंज के रॉयल होम्स में हुई चोरी का किया पर्दाफाश, पांच शातिर गिरफ्तार डेस्क समाचार दर्पण लाइव हरदुआगंज : तालानगरी के रॉयल होम्स में बीते माह अधिवक्ता के घर में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश किया, पांच शातिरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी किया सामान बरामद करते हुए जेल भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि 30 जुलाई को रॉयल होम्स निवासी अधिवक्ता गंभीर सिंह के बंद घर से चोर नगदी,जेवर व कार चोरी कर ले गए थे, चोरी गई कार को गांधीपार्क थाने के पास से बरामद कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी, रविवार को हेरिटेज स्कूल के पास से पुलिस ने सुखवीर पुत्र वीरपाल निवासी मागरोल थाना सलेमपुर जिला बुलन्दशहर हाल निवासी नगला माली धनीपुर मण्डी गेट मुनेश उर्फ मुन्ना पुत्र खजान सिंह निवासी ग्राम कुमेरपुर थाना गभाना, हाल निवासी संजय गांधी कालोनी एटा चुंगी विजय शर्मा पुत्र रामकिशोर शर्मा निवासी गांधीनगर कालोनी छर्रा अड्डा थाना गांधीपार्क अलीगढ़, शक्ति सिंह पुत्र करन सिंह निवासी तौछीगढ़ थाना पालीमुकीमपुर अलीगढ़, राजू पुत्र गीतम सिंह निवासी पक्की सराय खिरनीगेट थाना सासनीगेट अलीगढ़ को 315 बोर तमंचा दो कारतूस सहित गिरफ्तार कर उनके पास से अधिवक्ता के घर से चोर…