अलीगढ़ | अकराबाद की युवती संग स्लाइड रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं

अलीगढ़ | अकराबाद की युवती संग स्लाइड रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़। अकराबाद में नानऊ-सासनी रोड के गांव की अनुसूचित जाति की युवती की हत्या के बाद उपजे दुष्कर्म के अंदेशे पर स्लाइड परीक्षण रिपोर्ट ने भी विराम लगा दिया है। विशेषज्ञ डॉक्टर व फॉरेंसिक जांच के बाद पुलिस को मिली स्लाइड रिपोर्ट में दुष्कर्म की रिपोर्ट नकारात्मक यानी दुष्कर्म न होने की पुष्टि से संबंधित आई है। इस रिपोर्ट के मिलने के बाद पुलिस थोड़ी सी राहत में है। बस अब विसरा रिपोर्ट मिलना बाकी है। इधर, पुलिस ने इस मामले में अब सिर्फ हत्या की दिशा में जांच को आगे बढ़ा दिया है। संकेत हैं कि जल्द किसी ठोस नतीजे पर पहुंचकर हत्या का खुलासा किया जाएगा। वाकये के अनुसार 8 सितंबर की दोपहर से गायब युवती का शव 9 सितंबर की सुबह घर से करीब 500 मीटर दूरी पर बाजरे के खेत में मिला था। मौके पर अस्त व्यस्त मिले कपड़ों व टूटी पड़ी फसल को देख मौखिक तौर पर परिवार ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया था। देखने में भी प्रथम दृष्टया यह अंदेशा उपज रहा था। मगर परिवार ने ये बात खुद तहरीर में लिखकर नहीं थी। फिर भी अंदेशे को दूर करने के लिए पोस्टमार्टम के दौरान इस बात की तस्दीक की गई। पोस्टम…