ताला तालीम की नगरी अलीगढ़ में बनेगी सेना की पिस्टल और राइफल
ताला तालीम की नगरी अलीगढ़ में बनेगी सेना की पिस्टल और राइफल डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़। ताला और तालीम के लिए पहचाने जाने वाले अलीगढ़ में सेना की पिस्टल और राइफल भी बना करेंगीं। इसके लिए वेरीविन डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड अपनी फैक्ट्री डिफेंस कारिडोर में स्थापित करेगी, जिसे गृह मंत्रालय ने लाइसेंस जारी कर दिया है। कारिडोर के लिए यह पहला लाइसेंस हैं। अगले साल फैक्ट्री में इन हथियारों का निर्माण शुरू हो जाएगा। अलीगढ़ पलवल मार्ग पर विकसित हो रहा कारिडोर कारिडोर के लिए प्रदेश के छह जिलों में चयनित अलीगढ़ नोड के लिए अलीगढ़ पलवल मार्ग पर कारिडोर विकसित की जा रही है। 19 कंपनियों को 21 प्लाट आवंटित हो चुके हैं, जिन्हें कब्जे दिए जा चुके हैं। 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका शिलान्यास करेंगे। इसके बाद कारिडोर में निर्माण कार्य तेजी से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने दो साल में सभी निवेशकों को दो साल में फैक्ट्री स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इस समयावधि से पहले ही वेरीविन डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड चार हेक्टेअर क्षेत्र में अपनी फैक्ट्री स्थापित करने की तैयारी में है। 85 करोड़ रुपये का यह कंपनी निवेश कर रही है। गृह…