पीएम से पहले सीएम का दौरा प्रशासन के लिए बना कड़ी चुनौती, जानिए मामला

पीएम से पहले सीएम का दौरा प्रशासन के लिए बना कड़ी चुनौती, जानिए मामला
डेस्क समाचार दर्पण लाइव।  अलीगढ़ :-  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 सितंबर को अलीगढ़ आ रहे हैं। वह यहां पर राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय व डिफेंस कारिडोर का शिलान्यास करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को सीएम योगी भी अलीगढ़ आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के सामने पीएम से पहले सीएम का दौरे को सफल बनाना कड़ी चुनौती बन गया है। मजिस्ट्रेटों से लेकर पुलिस व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस में अलीगढ़ मंडल के जनप्रतिनिध व प्रशासनिक अफसरों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। इसमें देर रात तक अफसर इसी की तैयारियों में लगे रहे। सीएम योगी करेंगे पीएम के कार्यक्रम स्‍थल का निरीक्षण बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ करीब चार घंटे अलीगढ़ में रहेंगे। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी इनके साथ अलीगढ़ पहुंचेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे लखनऊ से हेलीकाप्टर से अलीगढ़ के लिए उड़ान भरेंगे। 12:25 बजे उनका हेलीकाप्टर सीधे लोधा में स्टेट यूनिवर्सिटी की जमीन पर बनाए जा रहे हेलीपैड पर उतरेगा। करीब 20 मिनट वह यहां कार्यक्रम स्थल क…