भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा, दबंग-गुंडों के डर से यूपी से पलायन कर रहा है एससी वर्ग
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा, दबंग-गुंडों के डर से यूपी से पलायन कर रहा है एससी वर्ग डेस्क समाचार दर्पण लाइव आजाद समाज पार्टी (आसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने दावा किया है कि प्रदेश में आए दिन लूट-हत्याएं हो रही हैं। एससी वर्ग दबंग व गुंडों के निशाने पर है। यह तबका उन पर हो रहे अत्याचारों से डरा व सहमा हुआ है। पुलिस रिपोर्ट तक दर्ज नहीं करती। जिले के अकराबाद क्षेत्र में किशोरी की हत्या कर दी गई है। 14 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस स्तर से इस घटना का पर्दाफाश नहीं किया गया है। पार्टी की पीड़ितों के प्रति पूरी सहानूभूति है। इन्हें न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाना पड़े तो हम जाएंगे। नाकामी छिपा रही सरकार चंद्रखेखर आजाद गुरुवार को अपने तमाम समर्थकों के साथ अलीगढ़ पहुंचे। नगला मानसिंह स्थित पार्टी कार्यालय पर उन्होंने मीडिया से कहा कि भाजपा सरकार की कथनी व करनी दोनों में ही अंतर है। प्रदेश में गुंडो व दबंगों का बोल बाला है। गरीब, किसान व मजदूरों की कोई सुनने वाला नहीं है। हाथरस जिले के गांव बूलगढ़ी में एक युवती को दंबगों ने अपना शिकार बनाया था। पीड़ित बेटी के स्वजन के प्रति जब सहानुभूति का सैलाव उमड़ा था, तब सरकार ने अपनी नाकामियों को छिपाने …