योगी सरकार का बड़ा कदम, डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र होगी 70 वर्ष
योगी सरकार का बड़ा कदम, डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र होगी 70 वर्ष डेस्क समाचार दर्पण लाइव विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार डाक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने जा रही है। दरअसल योगी सरकार ने कोरोना और अन्य बीमारियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में एक बड़ा फैसला करने की तैयारी की है। दरअसल योगी सरकार ने कोरोना और अन्य बीमारियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में एक बड़ा फैसला करने की तैयारी की है. जिसके तहत डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र 65 से बढ़ाकर 70 वर्ष की जाएगी. जानकारी के अनुसार इस निर्णय से संबंधित प्रस्ताव पर जल्द ही योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में मुहर लगाई जाएगी. उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा है कि हमें ज्यादा अनुभव वाले डॉक्टरों की आवश्यकता है. डॉक्टर रिटायरमेंट के बाद अपना कोई प्राइवेट क्लीनिक खोलें, इससे बेहतर है कि वह अपनी सेवाएं हमें ही दें. इसको देखते हुए हमने प्रस्ताव तैयार किया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पर अपनी सहमति भी दे दी है. जल्द ही इसे कैबिनेट से मंजूरी दी जाएगी. विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा नहीं: सुरेश खन्ना वहीं सरकार के कार्यकाल के संबंध में वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि योगी सरकार ने अपने कार्यकाल में अब …