रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : गभाना हाईवे महरावल पुल के पास सोमवार शाम को रोडवेज बस ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र के कलुवा गांव के 50 वर्षीय राजवीर सिंह खेती-बाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। शाम को बाइक से गांव से किसी काम से महरावल गांव की तरफ जा रहे थे। हाईवे महरावल पुल के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आ रही अलीगढ़ डिपो रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद उनके स्वजन का हाल-बेहाल हो गया। वे तीन बच्चों के पिता थे। राहगीर को बाइक सवारों ने मारी टक्कर, घायल पचपेड़ा मोड़ के पास सड़क पार कर रहे राहगीर को बाइक सवार तीन युवकों ने टक्कर मारी दी। हादसे में राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोधा के गांव सूजापुर निवासी गजराज सिंह सोमवार शाम अलीगढ़ से ड्यूटी करके आटो से गांव लौट रहे थे। पचपेड़ा मोड़ पर किसी काम से सड़क पार करने लगे। इसी बीच अलीगढ़ की तरफ से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को भांकरी स…