हरदुआगंज से लूटी गयी बाइक एक सप्ताह बाद नोएडा से बरामद, तीन आरोपित गिरफ्तार
हरदुआगंज से लूटी गयी बाइक एक सप्ताह बाद नोएडा से बरामद, तीन आरोपित गिरफ्तार डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ :- के हरदुआगंज में सप्ताहभर पहले थाना क्षेत्र के सिल्ला गांव से पिता पुत्री से तमंचे के बल पर लूटी गई बाइक को नोएडा पुलिस ने बरामद कर लिया है। बाइक के साथ तीन लुटेरे भी गिरफ्तार किए गये हैं जोकि मूलरूप से अतरौली के रहने वाले हैं लेकिन वर्तमान में दिल्ली के सीलमपुर इलाके में रह रहे थे। लूट का खुलासा हो जाने पर हरदुआगंज पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। 19 सितंबर को सिल्ला गांव से तीन किमी दूर हुइ थी लूट बता दें कि महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के चिरौलिया गांव निवासी धर्मेन्द्र कुुमार 19 सितंबर को पूर्वाह्न हरदुआगंज थाना क्षेत्र के सिल्ला गांव में ब्याही बेटी ममता को बाइक से लिवाकर घर लौट रहे थे। गांव से महज तीन किमी आगे ही तीन हथियारबंद बाइक सवारों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया तथा बंधक बनाकर नगदी गहने और बाइक लूट कर ले गये थे। इंस्पेक्टर हरदुआगंज राजेश कुुमार ने बताया कि रविवार को नोएडा पुलिस ने चोरी की बाइक समेत तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम ओजिन पुत्र अतीक मूल निवासी मोहल्ला श्रीराम कालोनी अतरौली हाल निवासी चौहान बागर सीलमपुर द…