भाजपा राजा महेंद्र प्रताप के नाम से राजनेतिक रोटियां सेकना चाहती है:रंजीत चौधरी
भाजपा राजा महेंद्र प्रताप के नाम से राजनेतिक रोटियां सेकना चाहती है:रंजीत चौधरी डेस्क समाचार दर्पण लाइव। अलीगढ़ :- समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी के नेतृत्व में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह को भारत रत्न देने की मांग की गई और देश में अन्नदाता महीनों से सड़क पर बैठा है। किसानों के हित के लिए तीनों काले कानून वापस लेने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन देना चाहा लेकिन पुलिस प्रशासन ने क्वार्सी पार्टी कार्यालय पर ही रोक लिया। एसीएम दूतीय अंजुम बी ने पार्टी कार्यालय क्वार्सी पर ही ज्ञापन लेकर प्रधानमंत्री तक पहुचाने का आश्वासन दिया। युवजन सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने कहा कि बहुत खुशी का विषय है कि अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विवि का शिलान्यास हो रहा है मुरसान के राजा महेंद्र प्रताप सिंह महान दानी थे उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपनी जमीन भी दान में दे दी, देश की आजादी के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया ऐसे महान व्यक्तित्व के लिए प्रधानमंत्री भारत रत्न देने की घोषणा करें। यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के अन्नदाता के साथ अन्याय कर रहे हैं देश का अन्नदाता महीनों से सड़क पर पड़ा है कई किसान शहीद…