मिस्टर राघव चड्ढा, मेरा नाम लोगे तो चड्ढा उतार दूंगी, सिद्धू के साथ अपना नाम जोड़ने पर आग बबूला हुईं राखी सावंत
मिस्टर राघव चड्ढा, मेरा नाम लोगे तो चड्ढा उतार दूंगी, सिद्धू के साथ अपना नाम जोड़ने पर आग बबूला हुईं राखी सावंत डेस्क समाचार दर्पण लाइव बॉलीवुड और टेलीविजन अभिनेत्री राखी सावंत आमतौर पर अपने बयानों और हरकतों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार बिना उनके कुछ करे ही वो सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर निशाना साध रहे थे. इसी में उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब की राजनीति के राखी सावंत हैं. अब राखी सावंत ने इसे लेकर रिएक्शन दिया है. राजनीति में अपना नाम आने के बाद राखी ने नाराजगी जताई है. राखी सावंत ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, ‘मिस्टर राघव चड्ढा आप मुझसे और मेरे नाम से दूर रहो. जो मिस्टर चड्ढा, चड्ढा हो ना, मेरा नाम लोगे ना तो मैं तुम्हारा चड्ढा उतार दूंगी.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मिस्टर चड्ढा आप खुद देखिए, आपको ट्रेंडिंग में आने के लिए मेरे नाम की जरूरत पड़ गई.’ सिद्धू पर साधा था निशाना दरअसल पंजाब में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. इससे पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. आप पंजाब के सह प्रभारी और दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा ने शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए पंजाब की रा…