सांस के मरीज को नहीं मिला उचित इलाज, चार घंटे बाद लगा आक्सीजन, हंगामे के बाद किया भर्ती
सांस के मरीज को नहीं मिला उचित इलाज, चार घंटे बाद लगा आक्सीजन, हंगामे के बाद किया भर्ती डेस्क समाचार दर्पण लाइव मुख्यमंत्री भले ही स्वास्थ्य सेवाओ में सुधार के लिए गंभीर हों, मगर सरकारी अस्पतालों में हालात नहीं बदल रहे। पहले तो मरीजों को आसानी से भर्ती नहीं किया जाता, यदि भर्ती कर लें तो उन्हें उपचार नहीं मिलता। ऐसा ही मामला दीनदयाल अस्पताल में सामने आया है। यहां वार्ड नंबर पांच में भर्ती सांस के मरीज को पांच दिन तक उचित इलाज नहीं दिया। स्वजन के अनुसार डाक्टर उसे भर्ती नहीं करना चाहते थे। चार घंटे बाद तो आक्सीजन लगाई गई। हंगामा करने पर भर्ती किया गया। शुक्रवार सुबह रेफर स्लिप दे दी। बीमारी के चलते एक साल से घर पर ही हैं उदयवीर क्वार्सी थाना के गांव चिरकौरा निवासी उदयवीर सांस व अन्य बीमारियों से ग्रस्त हैं। पहले ट्रक चलाते थे, मगर बीमारी के चलते सालभर से घर पर ही हैं। 18 वर्षीय बेटा गुरुग्राम में मजदूरी करता है, जिसकी कमाई से घर चल रहा है। सप्ताहभर पहले उदयवीर की तबीयत बिगड़ी। 29 जुलाई को उनकी पत्नी सीमा शाम सात बजे उन्हें लेकर दीनदयाल अस्पताल की इमरजेंसी पहुंची। आरोप है कि स्टाफ घंटों तक उनकी अनदेखी करता रहा। रात करीब 11 बजे आक्सीजन सिलेंडर लगाया, वह भी तब, जब उदयवीर की तबी…