अलीगढ़ | हरदुआगंज के गांव शाहपुर के युवक का मोबाइल ले उड़े बाइक सवार

अलीगढ़ | हरदुआगंज के गांव शाहपुर के युवक का मोबाइल ले उड़े बाइक सवार
डेस्क समाचार दर्पण लाइव हरदुआगंज : बाइक सवार तीन बदमाशों ने गुरुवार की दोपहर हरदुआगंज थाने से करीब चार सौ मीटर की दूरी पर स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास के पास फोन पर बात कर रहे युवक से फोन छीन लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।  हरदुआगंज के गांव शाहपुर निवासी अमन कुमार राधा स्वामी सत्संग व्यास के पास खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था, तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक बदमाश फरार हो गए। अमन ने बताया बाइक पर नम्बर प्लेट नहीं थी। अमन ने घटना की शिकायत थाने में की है।