अलीगढ़ के अतरौली में बुखार से बालक की मौत, गांव में दहशत
अलीगढ़ के अतरौली में बुखार से बालक की मौत, गांव में दहशत डेस्क समाचार दर्पण लाइव। अलीगढ़ :- अतरौली के गांव देहात में फैल रहे बुखार ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। ब्लॉक बिजौली के गांव पालीमुकीमपुर में बालक को बुखार ने निगल गया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। इसके अलावा गांव में और लोग भी बुखार से पीड़ित बताएं गए हैं। वही बुखार से बालक की हुई मौत से गांव में दहशत फैली हुई है। निजी चिकत्सक के यहां चल रहा था इलाज गांव पालीमुकीमपुर निवासी मोहनलाल के तीन पुत्र शिवम, प्रशांत व कुलदीप थे। उनके बीच के बेटे प्रशांत (8) को दो दिन पूर्व सोमवार को बुखार आ गया था। जिसे परिजन प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार के लिए ले गए। मगर उपचार से बालक के स्वास्थ्य में कोई लाभ नही हुआ, जिस पर प्राइवेट चिकित्सक ने बालक को अतरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। परिजन बालक को आनन-फानन में अतरौली अस्पताल ले आए। यहां से भी डॉक्टरों ने बालक प्रशांत की गंभीर हालत देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, जहां बालक ने मंगलवार की देर शाम उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक बालक गांव के ही …