बुलंदशहर। ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या, जानिए पूरा मामला
ब्यूरो प्रमुख डेस्क (Lalit Chaudhary)
बुलंदशहर। ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या, जानिए पूरा मामला ब्यूरो ललित चौधरी खुर्जा में ट्यूशन पढ़ने जा रही दसवीं की छात्रा की रास्ते में चुन्नी से गला घोंटकर शव गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस एक नशेड़ी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। स्वजन ने अभी तहरीर नहीं दी है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के किर्रा गांव निवासी रमेशचंद्र की 16 वर्षीय पुत्री अंजली कक्षा दस की छात्रा थी। वह खुर्जा में ही एकेपी इंटर कालेज में पढ़ती थी। गुरुवार दोपहर एक बजे वह ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से पैदल निकली थी। इसी दौरान रास्ते में किसी ने उसकी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया। इसकी जानकारी राहगीरों ने पुलिस और छात्रा के स्वजन को दी। एसएसपी संतोष कुमार सिह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस छात्रा को जीटी रोड स्थित कैलाश अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका । छात्रा के स्वजन ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने संदिग्ध को युवक पकड़ा पुलिस को लोगों ने बताया कि लाल और काले रंग के कपड़े पहने हुए युवक ने छात्रा की हत्या…