पीएम के कार्यक्रम में लगाई गईं चकर्ड प्लेटें, विस्तार से जानिए खासियत
पीएम के कार्यक्रम में लगाई गईं चकर्ड प्लेटें, विस्तार से जानिए खासियत डेस्क समाचार दर्पण लाइव। पीएम के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए प्रशासन पर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है। बारिश और दलदल को देखते हुए कार्यक्रम परिसर में चकर्ड प्लेटें बिछाई जा रही हैं। यह अक्सर कुंभ मेले में लगती हैं। अलीगढ़ :- पीएम के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए प्रशासन पर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है। बारिश और दलदल को देखते हुए कार्यक्रम परिसर में चकर्ड प्लेटें बिछाई जा रही हैं। यह अक्सर कुंभ मेले में लगती हैं। इसे बिजनौर और मथुरा से मंगाया गया है। करीब तीन हजार चकर्ड प्लेंटे मंगाई गईं हैं। यह कार्यक्रम की तैयारी पीएम के कार्यक्रम की तैयारी के बाद से बारिश भी शुरू हो गई थी। बीच-बीच में बरसात से कार्यक्रम परिसर में दलदल हो रहा था। इससे लोगों की भीड़ एकाएक आने से दिक्कत हो जाती। इसलिए प्रशासन ने बालू डलवा दिया था। मगर, उससे बात बनती नहीं दिखी। इसलिए कुंभ मेले में लगने वालीं चकर्ड प्लेटें मंगाई गई हैं। यह प्रमुख स्थानों पर बिछाई गई हैं। अलीगढ़-पलवल मार्ग से कार्यक्रम स्थल के मुख्य मार्ग पर चकर्ड प्लेटें लगाई गई हैं। इसके अलावा जिन स्थानों पर दलदल है, वहां पर भी यह प्लेटें लगाई गई हैं। चक…