एक माह में आज चौथी बार अलीगढ़ आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

एक माह में आज चौथी बार अलीगढ़ आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
डेस्क समाचार दर्पण लाइव। अलीगढ़ : सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को पिछले एक महीने में चौथी बार अलीगढ़ आ रहे हैं। वह यहां पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर हुईं तैयारियों को परखेंगे। पुलिस-प्रशासनिक अफसर सीएम योगी के कार्यक्रम को अलर्ट हों गए हैं। हालांकि, सीधे कार्यक्रम स्थल पर आने के चलते अफसरों ने राहत की सांस ली है। इससे पहले सीएम कार से शहर के अंदर भी आते थे। इसके चलते अफसरों को पूरे शहर में मशक्कत करनी पड़ती थी। हालांकि, सीएम ने एक महीने में ही चौथी बार अलीगढ़ आकर एक नया रिकार्ड बना दिया है। काफी सालों से तो पूरे कार्यकाल में ही कोई सीएम पांच-छह बार ही पाता है। मुख्‍यमंत्री का एक महीने में चौथा दौरा सीएम योगी आदित्यनाथ का सोमवार को पिछले एक महीने में यह चौथा दौरा है। सबसे पहले वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के दौरान पार्थिव देह के साथ अलीगढ़ आए थे। वह इस दौरान लगातार दो दिन तक जिले में रहे थे। इसके बाद सीएम पूर्व सीएम की अरष्टि में भी शामिल हुए थे। इसके कुछ दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 सितंबर वाला कार्यक्रम आ गया है। ऐसे में सीएम आठ सितंबर को यहां पर तैयारियों…