अलीगढ़ | डीएम नेे कहा, मृतक युवती के मामले में दोषी जाएंगे जेल, अंतिम संस्कार में देरी से अधिकारी चिंतित
अलीगढ़ | डीएम नेे कहा, मृतक युवती के मामले में दोषी जाएंगे जेल, अंतिम संस्कार में देरी से अधिकारी चिंतित डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ के अकराबाद इलाके में युवती की हत्या कर शव खेत में फेंके जाने का मामला गर्माता जा रहा है। राजनीति दल भी सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार सुबह मृतका का अंतिम संस्कार होने पर अधिकारी चिंतित हो गए। एसडीएम कोल कुवंर बहादुर सिंह व सीओ बरला सुमन कनौजिया ने गांव जाकर स्वजन व ग्रामीणों को लगातार समझा रहे हैं। इससे पहले गुरुवार रात में डीएम सेल्वा कुमारी जे ने एसएसपी कलानिधि नैथानी के साथ गांव नगला रंजीता पहुंच कर मृतक युवती के स्वजन को न्याय का भरोसा दिलाया। सााथ ही कहा किसी निर्दोष के खिलाफ कार्यवाही नहीं होगी। दोषियों को जेल भेजा जाएगा। घर से शौच जाने को कहकर निकली थी युवती 18 वर्षीया युवती संतोषी पुत्र धर्मवीरसिंह जाटव के स्वजन ने बताया कि संतोषी बुधवार की दोपहर लगभग तीन बजे के करीब शौच के लिए निकली थी लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी, जिसके बाद स्वजन उसे ढूंढ़ने निकले। देर रात तक जब वह नहीं मिली तो परेशान हो उठे। सुबह होने पर संतोषी की मां रूमा देवी उसकी तलाश में खेतों की ओर गयी तो गांव के यतेंद्र पाल सिंह के खेत में बेटी का शव देख स्तब्ध रह गयी। उसने मामले की सू…