अलीगढ़ | बिना कनेक्शन के विद्युत विभाग ने भेजा एक लाख बयानवे हजार का बिल
अलीगढ़ | बिना कनेक्शन के विद्युत विभाग ने भेजा एक लाख बयानवे हजार का बिल डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : विद्युत विभाग की लापरवाही से किसान रघुराज सिंह (91) के होश उड़ गए। बिना पोल-तार और ट्रांसफार्मर के 1.92 लाख रुपये का बिजली का बिल आ गया है। बिल देखकर रघुराज के पसीने छूट गए हैं। विद्युत विभाग की ओर से आरसी भी भेज दी गई है, जिससे किसान विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, मगर उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। किसान का कहना है कि 2014 में उन्होंने कनेक्शन कटवा दिया था, उसकी रसीद भी है, मगर विद्युत विभाग ने सात साल का बिल बनाकर भेज दिया है। आवेदन देकर विद्युत कनेक्शन कटवा दिया था जवां क्षेत्र के साथा गांव निवासी रघुराज सिंह का नलकूप का कनेक्शन था। बुधवार को लाल डिग्गी पहुंचे रघुराज सिंह ने बताया कि 2014 में वह काफी बीमार पड़ गए थे। बिजली का बिल जमा करने में असमर्थ थे। इसलिए विद्युत विभाग में प्रार्थना पत्र देकर उन्होंने कनेक्शन कटवा दिया। उस समय रहे जेई ने पोल, तार और ट्रांसफार्मर आदि सब हटवा दिया था। रघुराज सिंह के पास कनेक्शन कटवाने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र और उसकी रसीद भी है। मगर, विद्युत विभाग ने 1.92 लाख रुपये का बिजली का बिल भेज दिया है, जिस…