हर धार्मिक पीठ संस्कृत विद्यालय खोले, यूपी सरकार करेगी सहयोग : सीएम योगी

हर धार्मिक पीठ संस्कृत विद्यालय खोले, यूपी सरकार करेगी सहयोग : सीएम योगी
डेस्क समाचारदर्पण  लाइव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संस्कृत, संस्कृति और गो-संरक्षण के लिए मठ- मंदिरों से आगे आने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा तब होगी जब उसके मूल को समझने का प्रयास करेंगे। भारत और भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए हर नागरिक को तैयार रहना होगा। मुख्यमंत्री गुरुवार को ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 52वीं पुण्यतिथि पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। योगी ने आह्वान किया कि हर धार्मिक पीठ संस्कृत विद्यालय खोले, सरकार हर संभव सहयोग करेगी। संस्कृत और संस्कृति का प्रोत्साहन मठ-मंदिरों एवं आश्रमों को करना होगा। संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए योग्यता के आधार पर शिक्षकों का चयन करना होगा। अयोग्य व्यक्ति संस्था को नष्ट कर देगा। ऐसे में योग्य को तराशने की जिम्मेदारी धर्माचार्यों और आश्रमों को लेनी होगी। इससे संस्कृत और संस्कृति के साथ गोरक्षा भी होगी। योगी ने कहा कि निर्वासित गोवंश की रक्षा के लिए सरकार तीन व्यवस्थाओं पर काम कर रही है। पहला निराश्रित गोवंश के लिए आश्रय स्थल बनाए, जहां 6 लाख से अधिक गोवंश को संरक्षित किया जा रहा है। दूसर…