अलीगढ़ में बुखार ने निगल ली युवक की जिंदगी, आठ माह पूर्व हुई थी शादी
अलीगढ़ में बुखार ने निगल ली युवक की जिंदगी, आठ माह पूर्व हुई थी शादी डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ :- जिले में डेंगू, मलेरिया व बुखार का प्रकोप निरंतर बढ़ रहा है। बुखार से मरीजों की मृत्यु होने की सूचनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सोमवार को पिसावा क्षेत्र के गांव महगौरा के 24 वर्षीय युवक की बुखार से जान चली गई। वहीं, डेंगू बच्चों पर भी आफत बनकर टूट रहा है। मंगलवार को डेंगू के नौ नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें नवजात समेत छह बच्चे शामिल हैं। इससे विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है। डेंगू से युवक की मौत, आठ माह पूर्व हुई थी शादी गांव महगौरा के आजाद खान को एक सप्ताह से तेज बुखार था। इधर-उधर से उपचार चलाया, लेकिन लाभ नहीं मिला। स्वजन उपचार के लिए दिल्ली ले गए, जहां सोमवार रात उनकी मौत हो गई। आजाद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक छा गया है। दरअसल, आजाद की आठ माह पूर्व ही शादी हुई थी। वह नोएडा की एक कंपनी में काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे और घर आए हुए थे। 70 पहुंची डेंगू रोगियों की संख्या मंगलवार को नौ मरीजों की एलाइजा रिपोर्ट (डेंगू की जांच) पाजिटिव आई। इनमें तीन गूलर रोड के हैं। इसमें क्वार्सी का 24 वर्षीय युवक, गूलर रोड से 10 वर्षीय बच्चा, 12 व…