मथुरा से अलीगढ़ आ रहे पेट्रोल से भरे चलते ट्रक में लगी आग, गांव में खलबली
मथुरा से अलीगढ़ आ रहे पेट्रोल से भरे चलते ट्रक में लगी आग, गांव में खलबली डेस्क समाचार दर्पण लाइव इगलास थाना क्षेत्र के गांव जरौठ के पास शनिवार रात पेट्रोल से भरे एक चलते हुए ट्रक में आग लग गई। आग बेकाबू होती देख चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। जहां ट्रक खड़ा था, उसके पास में ही पेट्रोल पंप भी था। ऐसे में पुलिस के हाथ-पांव भी फूल गए। तत्काल गांव के लोगों को घरों से बाहर निकालकर सुरक्षित किया गया। दोनों ओर से यातायात रोककर दमकल की तीन गाड़ियों व थाना पुलिस नेे आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने से ट्रक का केबिन पूरी तरह जल गया। मथुरा से अलीगढ़ की ओर आ रहा था ट्रक शनिवार रात पेट्रोल और डीजल से भरा एक ट्रक (यूपी 85 बीटी 3343) मथुरा से अलीगढ़ की ओर आ रहा था। इसमें चालक इगलास के गांव श्यौरा निवासी गुलाब सिंह व एक अन्य युवक भी था। करीब आठ बजे गांव जरौठ के पास ट्रक के केबिन में गियर बाक्स में स्पार्किंग होने के चलते आग लग गई। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आग तेज होती गई। ऐसे में चालक व दूसरा युवक ट्रक को खड़ा करके गांव की तरफ भाग गए। इससे 70-80 मीटर दूर ही पेट्रोल पंप था। यहां के एक कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। इस पर इंस्पेक्टर इगलास रवींद्र कुमार दु…