प्यार के लिए प्रेमी ने पहले चौकीदार की हत्या की, फिर प्रेमिका को मारा

प्यार के लिए प्रेमी ने पहले चौकीदार की हत्या की, फिर प्रेमिका को मारा
डेस्क समाचार दर्पण लाइव कासगंज में चार हत्याओं का राज खुलने के बाद हर कोई दंग है। इस घटना ने टप्पल में दो साल पहले हुए दोहरे हत्याकांड की यादें ताजा कर दी हैं। टप्पल में भी इसी तरह प्यार में अंधे एक युवक ने प्रेमिका के साथ मिलकर एक चौकीदार की हत्या की थी। उसका शव प्रेमिका के घर में डीजल डालकर फूंक दिया था। इसके बाद महज छह दिन में प्रेमिका को भी मौत के घाट उतार दिया था।  प्‍यार को पाने के लिए की चौकीदार की हत्‍या टप्पल के हामिदपुर में 17 वर्षीय किशोरी के संबंध अपने विवाहित भाई के दोस्त रवेंद्र सिंह से थे। दोनों गांव के एक गेस्ट हाउस में चोरी-छिपे मिलते थे। किशोरी के भाई ने उसका रिश्ता तय कर दिया। नौ अप्रैल 2019 को गोद भराई हुई। इसके बाद दोनों ने योजना बनाई कि किसी को जलाकर मार दें और उसे घर वाले किशोरी की लाश समझ लेंगे। इसके तहत 12 अप्रैल 2019 को दोनों ने गेस्ट हाउस के चौकीदार किशोर तंद्र की हत्या कर दी। गुप्तांगों तक को काट दिया, ताकि जलने पर वह महिला का शव समझा जाए। इसके बाद शव को किशोरी के घर ले जाकर जला दिया, ऐसा ही हुआ। किशोरी ने स्वजन ने उसे ये मानकर अंतिम संस्कार कर दिया कि रिश्ता …