अलीगढ़ | प्रेमिका गिरफ्तार, अब बेटी व दामाद को खोज रही पुलिस, जानिये पूरा मामला
अलीगढ़ | प्रेमिका गिरफ्तार, अब बेटी व दामाद को खोज रही पुलिस, जानिये पूरा मामला डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ :- गांधीपार्क क्षेत्र के अली नगर के पास 18 सितंबर को हुई राजमिस्त्री ठेकेदार नीरज की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश करने का दावा किया है। हत्या में शामिल रहे बेटी व दामाद को तलाशने में पुलिस जुटी हुई है। सड़क किनारे मिला था राजमिस्त्री ठेकेदार का शव गांधीपार्क के डोरी नगर निवासी 52 वर्षीय नीरज सिंह 18 सितंबर की देर शाम घर पहुंचे थे। मोबाइल फोन पर एक काल आने के बाद जल्द घर वापस आने की कहकर बाइक लेकर निकले थे। देर रात तक वापस न आने पर स्वजन तलाश में जुटे रहे। सुबह राजमिस्त्री ठेकेदार का शव सड़क किनारे संदिग्ध हालात में पड़ा हुआ मिला। पास ही बाइक भी लावारिस पड़ी मिली। पुलिस इस घटना को हादसा मानकर चल रही थी। स्वजन हत्या की आशंका जता रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण गला दबाकर हत्या किया जाना पाया गया। राजमिस्त्री की पत्नी की तहरीर पर इलाके के ही कुंवर नगर कालोनी निवासी प्रेमिका प्रेमवती देवी, बेटी पूजा व दामाद राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी थी। प्रेमिका ने बहाने से नीरज को बुलाया था घर सीओ बन्नादेवी मोहसिन खान ने…