अलीगढ़ में 10 किलोमीटर तक लगा भीषण जाम, पांच घंटे फंसे रहे वाहन

अलीगढ़ में 10 किलोमीटर तक लगा भीषण जाम, पांच घंटे फंसे रहे वाहन
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : प्रधानमंत्री की सभा के खत्म होने के बाद खैर रोड पर 10 किलोमीटर तक भीषण जाम लग गया। करीब पांच घंटे तक वाहन फंसे रहे। गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो गया। बेशुमार भीड़ और जाम से तमाम लोग कार्यक्रम स्थल तक ही नहीं पहुंच पाए। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद शाम छह बजे जाम खुल सका। सभा में आने वाले वाहनों को संभालने के लिए पुलिस ने सात पार्किंग बनाई थीं। इनमें वीवीआइपी, मीडिया, सरकारी वाहन व बसों के लिए अलग-अलग पार्किंग थी। खेरेश्वर चौराहे से बाईं तरफ की सड़क से बसें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचीं। दाईं तरफ से कार निकाली गईं। सुबह सात बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया। करीब साढ़े 10 बजे तक वाहनों की आवाजाही सामान्य रही। मुख्यमंत्री के आने के बाद करीब 11 बजे से भीड़ का आना शुरू हुआ। 12 बजे तक खेरेश्वर चौराहे से वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। बसों के लिए लोधा थाने पर ही पार्किंग थीं। जाम के चलते कुछ लोग कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच पाए। एक बजे प्रधानमंत्री की सभा समाप्त होते ही लोग पार्किंग की तरफ दौड़े। खैर से खेरेश्वर चौराहे तक करीब 10 किलोमीटर के बीच दोनों तरफ वाहनों …