अलीगढ़ | लव जिहाद को लेकर हिंदूत्ववादियों का अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर हंगामा

अलीगढ़ | लव जिहाद को लेकर हिंदूत्ववादियों का अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर हंगामा
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : मगध एक्सप्रेस में बिहार के बक्सर से भागकर दिल्ली जा रहे किशोर व किशोरी को हिदुत्ववादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यहां रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया। लव जिहाद में किशोरी को ले जाने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ता जीआरपी थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग कर हंगामा काटा। पुलिस के कार्रवाई का भरोसा देने किशोरी के स्वजन से बातचीत के बाद उनके अलीगढ़ आने की जानकारी मिलने पर शांत हुए। बक्सर के पितपुरा इलाके में संप्रदाय विशेष का किशोर भाई के साथ चिकिन की दुकान चलाता है। 17 वर्षीय किशोर हाईस्कूल का छात्र है। करीब छह महीने पहले किशोर की इलाके की दूसरे संप्रदाय की किशोरी से दोस्ती हो गई। दोनों गुरुवार को घर से निकल आए और मगध एक्सप्रेस में बिना टिकट दिल्ली जा रहे थे। ट्रेन में सवार हिदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने फीरोजाबाद के पास किशोर व किशोरी की हरकतों को देखकर शक किया और पूछताछ कर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। तब तक ट्रेन टूंडला पार कर चुकी थी। सुबह करीब 10 बजे ट्रेन के अलीगढ़ पहुंचने पर प्रभारी इंस्पेक्टर जीआरपी अब्दुल मोईज ने हिदू जागरण मंच के प्रदेश …