अलीगढ़ में अतिथियों को खुश के लिए बना दी बिना प्लानिंग के एक सड़क, देखिए मौजूदा हाल

अलीगढ़ में अतिथियों को खुश के लिए बना दी बिना प्लानिंग के एक सड़क, देखिए मौजूदा हाल
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ :  ये जो सड़क आप देख रहे हैं। ये रामघाट रोड पर पीएसी के पास की है, जो तीन माह पहले दलदल बनी हुई थी। इसकी मरम्मत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पार्थिव देह के यहां से गुजरने के दो दिन पहले हुई थी। त्रयोदशी से पहले इस सड़क को काली कर चमका दिया। ये जरूरी भी था क्योंकि राजस्थान के राज्यपाल से लेकर कई वीवीआइपी यहां से अतरौली के लिए निकले थे। लाखों रुपये खर्च कर बनी इस सड़क पर अब बारिश का पानी भरा हुआ है। सड़क बनाने से पहले पानी निकासी का स्थायी समाधान निकाल लिया होता तो इससे बचा जा सकता था। बारिश का इतना पानी भर गया है कि सड़क दिखाई नहीं दे रही। पानी निकासी के लिए लगाया गया पंप भी नाकाफी साबित हो रहा है। ऐसे ही लगातार पानी भरा रहा तो सड़क के फिर से गड्ढों में तब्दील होने में देर नहीं लगेगी। क्वार्सी से पीएसी तक सरकार ने रामघाट रोड का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर करने की घोषणा की है। ऐसे में इस मार्ग का महत्व और भी बढ़ जाती है। अफसरों की भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि इस मार्ग को और बेहतर बनाया जाए। समस्या केवल पीएसी के पास तक ही नहीं है बल्कि दुबे क…